दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6,000 पार, 24 घंटे में दर्ज हुई 6 मौतें

Admindelhi1
9 Jun 2025 11:16 AM IST
New Delhi: सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6,000 पार, 24 घंटे में दर्ज हुई 6 मौतें
x
"मृतकों में दो कर्नाटक, तीन केरल और एक तमिलनाडु का व्यक्ति है"

नई दिल्ली: देश में तेजी से फैल रहे कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय अलर्ट पर है। मंत्रालय के मुताबिक, आज 8:00 बजे तक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6133 हो गई है । पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 379 नए मरीज आए और छह मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में दो कर्नाटक, तीन केरल और एक तमिलनाडु का व्यक्ति है ।

केरल में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक 1950, फिर गुजरात जहां 822 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके बाद दिल्ली, जहां 686 सक्रिय मामले रिपोर्ट किए गए है। इसका कारण कोराना के वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 को बताया जा रहा है। जेएन.1 अभी भी प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने की चेतावनी दी है। जिन वयस्कों को पहले से ही कोई बीमारी है उनमें वायरस का खतरा अधिक हो सकता है।

Next Story