- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: दुष्कर्म...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: दुष्कर्म मामले में दोषी पैरोल पर रिहा होने के बाद 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Sanjna Verma
19 Jun 2024 4:57 PM GMT
![New Delhi: दुष्कर्म मामले में दोषी पैरोल पर रिहा होने के बाद 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार New Delhi: दुष्कर्म मामले में दोषी पैरोल पर रिहा होने के बाद 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/19/3804401-52.webp)
x
New Delhi:नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बच्ची का अपहरण और उससे दुष्कर्म मामले में दोषी एवं पैरोल पर रिहा होने के बाद 3 साल से फरार 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाहरी delhi के बवाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था इस जुर्म में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) अमित गोयल ने बताया, ‘‘कोविड-19 के दौरान आरोपी को अप्रैल 2020 में पैरोल पर रिहा किया गया था लेकिन उसने निर्धारित समय फरवरी 2021 तक जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया। जेल अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई।'' पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली कि अपराधी दिल्ली के नांगलोई में छिपा है, उसे वहां से 11 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार , ‘‘उसने बताया कि वह 2012 में बवाना की जेजे colony में रहता था। वह बच्ची को कुछ देने के बहाने बहला-फुसलाकर बवाना नहर के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पैरोल के बाद वह जेल वापस नहीं गया और बार बार अपना ठिकाना बदल रहा था।''
TagsNew Delhiदुष्कर्मदोषीपैरोलआरोपीगिरफ्तार rapeconvictparoleaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
![Sanjna Verma Sanjna Verma](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Sanjna Verma
Next Story