- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: तीन महीने...
New Delhi: तीन महीने से सीवरेज की समस्या, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान

New Delhi: DDA Flats Seema पूरी क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से सीवरेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। सीवरेज व्यवस्था खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार शासन-प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार सीवरेज की समस्या को लेकर प्रतिदिन शिकायतें की जा रही हैं। बड़े अधिकारियों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक न तो समस्या का स्थायी समाधान किया गया और न ही कोई स्पष्ट आश्वासन मिला है। लंबे समय से समस्या बनी रहने के कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीवरेज की समस्या के चलते उनका रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। अब क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्या अखबार के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है, ताकि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराएं।
जय श्री गणेश उत्सव सेवा समिति गणेश उत्सव मंडल, डीडीए क्वार्टर सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज की समस्या का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और लोगों को राहत दिलाई जाए।





