- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: उर्दू...
New Delhi: उर्दू शब्दों के इस्तेमाल पर सरकारी नोटिस के बाद मीडिया में छिड़ी बहस

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के बड़े हिंदी समाचार चैनलों – टीवी9, आजतक, एबीपी, ज़ी न्यूज़ और टीवी18 – को नोटिस जारी किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि ये चैनल अपने कार्यक्रमों में अत्यधिक उर्दू शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे आम हिंदी दर्शक को समझने में कठिनाई होती है।
मंत्रालय ने आदेश दिया है कि चैनल भाषा विशेषज्ञ नियुक्त करें और अधिकतम हिंदी का उपयोग सुनिश्चित करें।
शिकायत की जड़
ठाणे, महाराष्ट्र के निवासी एस.के. श्रीवास्तव ने CPGRAMS पोर्टल पर 9 सितंबर 2025 को शिकायत दर्ज की। उनका आरोप था कि टीवी9 भारतवर्ष, आजतक, एबीपी न्यूज़, ज़ी न्यूज़ और टीवी18 जैसे बड़े चैनल, जो ख़ुद को हिंदी न्यूज़ चैनल बताते हैं, अपने प्रसारण में लगभग तीस प्रतिशत उर्दू अल्फ़ाज़ का इस्तेमाल करते हैं।
श्रीवास्तव का कहना है कि यह न सिर्फ़ भाषा की पवित्रता के साथ खिलवाड़ है बल्कि जनता के साथ धोखाधड़ी भी है। उनका तर्क है कि आम हिंदी भाषी दर्शक के लिए “तशरीफ़ रखिए”, “सैलाब”, “मुशाहिदा”, “इंतज़ामिया” जैसे शब्द अपरिचित हैं और इससे ख़बरों की समझ प्रभावित होती है।
सरकारी कार्रवाई और नोटिस की सार्वजनिक स्थिति
18 सितंबर 2025 को मंत्रालय के अवर सचिव नवनीत कुमार ने सभी पाँच चैनलों को पत्र भेजा। पत्र में यह स्पष्ट किया गया कि शिकायत के आलोक में केबल टेलीविज़न नेटवर्क (संशोधन) नियम, 2025 के तहत कार्यवाही अनिवार्य है।
चैनलों से कहा गया कि वे 15 दिनों के भीतर मंत्रालय और शिकायतकर्ता दोनों को जवाब दें। साथ ही, भाषा विशेषज्ञ नियुक्त करने का निर्देश भी दिया गया ताकि प्रसारण की भाषा ‘मानक हिंदी’ के अनुरूप हो।





