दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: 8 मार्च को लाभार्थी महिला के बैंक खातों में ₹2500 रुपए भेजी जाएगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Admindelhi1
2 March 2025 4:42 PM IST
New Delhi: 8 मार्च को लाभार्थी महिला के बैंक खातों में ₹2500 रुपए भेजी जाएगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
x
“लाड़ली बहना योजना” के तहत बड़ी घोषणा

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही “लाड़ली बहना योजना” के तहत बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि योजना के लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रांसफर की जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी महिला को ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें और मजबूत बनाया जाएगा।” उन्होंने आगे बताया कि योजना के तहत पंजीकृत सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

योजना के तहत दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।पहली किस्त 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत दी जा रही है। योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की महिलाएं ले सकती हैं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम है। लाभार्थियों को बैंक खाता और आधार कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य होगा।

इस योजना को लेकर दिल्ली की महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई महिलाओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया। सरकार का मानना है कि यह आर्थिक सहायता महिलाओं की आजीविका सुधारने, शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करने में मददगार साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आगे भी महिलाओं के उत्थान के लिए नई योजनाएं लाती रहेगी और यह पहल केवल एक शुरुआत है।

Next Story