- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- गुरुग्राम के नेहरू...
दिल्ली-एनसीआर
गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में 9.40 करोड़ की लागत से हॉकी मैदान पर बिछेगा नया एस्ट्रोट्रफ
Admin Delhi 1
21 March 2022 2:33 PM GMT
![गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में 9.40 करोड़ की लागत से हॉकी मैदान पर बिछेगा नया एस्ट्रोट्रफ गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में 9.40 करोड़ की लागत से हॉकी मैदान पर बिछेगा नया एस्ट्रोट्रफ](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/21/1553798-14072020-sandeepsinghnewsa20509246.webp)
x
दिल्ली एनसीआर न्यूज़: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही लगभग 9.40 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में नया हॉकी एस्ट्रोट्रफ बिछाया जाएगा। यह कार्य वित्त वर्ष 2022-23 में पूरा कर लिया जाएगा। सरदार संदीप सिंह सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गुरुग्राम जिले के गांव फाजिलपुर में लगभग 2.04 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 10 प्रशिक्षक तथा 08 कनिष्ठ प्रशिक्षक हैं, जो विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
![Admin Delhi 1 Admin Delhi 1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin Delhi 1
Next Story