दिल्ली-एनसीआर

नेपाली युवक की लाश दिल्ली के शमशान घाट के बाहर फेंकी, सीसीटीवी में शव फैंकते दिखे चार लोग

Admin Delhi 1
25 Jun 2022 6:03 AM GMT
नेपाली युवक की लाश दिल्ली के शमशान घाट के बाहर फेंकी, सीसीटीवी में शव फैंकते दिखे चार लोग
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: नेपाल के एक शख्स की उत्तर प्रदेश में हुई मौत के बाद उसकी लाश को कुछ लोग शाहदरा के सीमापुरी स्थित शमशान घाट के बाहर फेंक कर फरार हो गए। शमशान घाट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में शव फैंकने की घटना कैद हो गई, जिससे मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल रात के समय एंबुलेंस से शव शमशान घाट पर लाया गया था, दस्तावेज पूरे ना होने पर शमशान घाट संचालकों ने दाह संस्कार से मना कर दिया। अगली सुबह वही लाश सडक़ के किनारे लावारिस पड़ी मिली, जिसकी सूचना सीमापुरी पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से एंबुलेंस की पहचान कर ली गई है। जिससे शख्स की मौत उत्तर प्रदेश में होने का खुलासा हुआ है। वहीं सीमापुरी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम तो कराया, मगर उसे फेंकने के मामले कोई कार्रवाई नहीं की है।

शमशान घाट पर कार्यरत शहीद भगत सिंह सेवा दल मैनेजर हरजीत सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। उसमें बताया गया 13 जून की रात एक एंबुलेंस से 3-4 लोग शव लेकर आए। कोई दस्तावेज ना होने पर कर्मचारी ने संस्कार करने से मना किया। इसके बाद 14 जून की सुबह कर्मचारियों को शव गेट के बाहर लावारिस पड़ा मिला। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला शव वही लोग फेंक गए हैं, जो रात में उसे लाए थे।

पुलिस ने एंबुलेंस नंबर से पता लगाया गया कि वह यमुनापार की एक संस्था की एंबुलेंस है। वहां जाकर पता चला शख्स की मौत यूपी के एक गोदाम में हुई थी। वहां के कुछ कर्मचारी मालिक शह पर चोरी- छिपे शव लेकर दिल्ली आए और फेंककर चले गए। मृतक मगहर नेपाल निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार की जगह मालिक को देने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में शख्स की मौत के बाद उसे ना अस्पताल ले जाया गया, ना ही यूपी पुलिस को सूचना दी गई। चोरी.छिपे शव फेंका और अगली सुबह तक कोई नहीं आया। जिस गोदाम से शव मिला, वह विवेक विहार के शख्स का है और टैंट का गोदाम है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है। पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story