दिल्ली-एनसीआर

घर के बाहर अपशब्द बोल रहे थे पड़ोसी, बुजुर्ग महिला और पोते को मारा चाकू

Shantanu Roy
22 July 2022 4:24 PM GMT
घर के बाहर अपशब्द बोल रहे थे पड़ोसी, बुजुर्ग महिला और पोते को मारा चाकू
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में पड़ोसी द्वारा अपशब्द शब्द बोलने से मना करने पर 66 वर्षीय बुजुर्ग मूर्ति देवी और उनके 22 वर्षीय पोते करण को चाकू मार दिया गया। दोनों को जख्मी हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पड़ोसी अमर उर्फ भिंडी, काकू उर्फ सुंदर, रविंदर उर्फ लड्डू और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में फरार नंद किशोर उर्फ घोड़ा और नंद लाल उर्फ लाला नाम के दो फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के मुताबिक गत बुधवार दोपहर 12.11 बजे पीएस महरौली में चाकू मारने की पीसीआर कॉल मिली थी।

सूचना के बाद वार्ड नंबर दो पर पहुंचने पर 22 वर्षीय करण और 66 वर्षीय उसकी दादी मूर्ति देवी को पता चला कि उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर जहां घायल करण ने बताया कि 19/20 जुलाई की रात करीब 11.30 बजे दो लड़के सुंदर उर्फ काकू और रविंदर उर्फ लडडू शोर माच रहे थे। उनके घर के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इसलिए बुजुर्ग मूर्ति देवी ने उन्हें वहां से जाने को कहा। इस बात पर वे नाराज हो गए और उल्टा बुजुर्ग महिला से झगड़ा करने लगे। इसपर बुजुर्ग का पोता करण बचाने आया तो दोनों उसके साथ झगड़ा करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को भी बुला लिया। रविंदर ने दोनों के सिर पर डंडे से वार किया। उसके बाद दोनों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Story