- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- फ्लैट की पांचवीं मंजिल...
दिल्ली-एनसीआर
फ्लैट की पांचवीं मंजिल से फेंका गया नेहा को, आरोपी तौफीक गिरफ्तार
Saba Naaz
26 Jun 2025 3:20 PM IST

x
Delhi दिल्ली : दिल्ली के ज्योति नगर में नेहा को पांचवीं मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार देने के मामले में पुलिस ने तौफीक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की है। नेहा के परिजनों का कहना है कि नेहा तौफीक को भाई मानती थी और उसको राखी बांधती थी, लेकिन तौफीक उस पर शादी का दबाव बना रहा था।
इस बीच तौफीक के भाई ने तौफीक पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है साथ ही आरोप लगाया कि नेहा तौफीक पर ही शादी का दबाव बना रही थी। दिल्ली के ज्योति नगर निवासी नेहा की सोमवार को मौत हो गई थी। नेहा के परिजनों का कहना है कि तौफीक ने नेहा को मकान की पांचवीं मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में तौफीक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। टांडा निवासी तौफीक की तलाश में दिल्ली पुलिस कस्बे में आई थी।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की टीम तौफीक को अपने साथ ले गई थी। नेहा के पिता का कहना है कि तौफीक पिछले तीन वर्षों से उनके घर आता-जाता था, लेकिन वह उनकी बेटी के लिए हमेशा 'भाई' जैसा ही रहा। नेहा हर रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधती थी, जिस पर हमने भरोसा किया, उसी ने हमारे घर की इज्जत को खत्म कर दिया। नेहा के परिवार का कहना है कि तौफीक ने पूर्व नियोजित तरीके से नेहा की हत्या की है और अब मामले को मोड़ देने की कोशिश की जा रही है।
तौफीक के भाई निजाम का दावा है कि घटना के दिन तौफीक 60 हजार रुपये की वसूली के लिए नेहा के घर गया था, जो नेहा की मां ने उससे उधार लिए थे। इसी दौरान कहासुनी हुई और नेहा का पिता आकर तौफीक को धक्का देने लगा। निजाम के अनुसार, उसी धक्का-मुक्की के बीच तौफीक हटने लगा और उसका हाथ नेहा को लग गया, जिससे वह ऊपर से नीचे गिर गई।
तौफीक के परिजन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि नेहा और तौफीक के बीच प्रेम संबंध थे। तौफीक की शादी तय हो जाने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था और उसी दौरान झगड़े में तौफीक ने नेहा को ऊपर से धक्का दे दिया। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है
Tagsनेहाफ्लैटआरोपीतौफीकNehaflataccusedTaufiqजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





