- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- काम में लापरवाही,...
काम में लापरवाही, रेलवे मंत्रालय ने 19 अधिकारियों को नौकरी से किया बाहर

नई दिल्ली. मोदी सरकार ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. बुधवार को रेलवे मंत्रालय ने 19 अधिकारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इनमें से 10 अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष अधिकारी थे, जो रेलवे के अलग-अलग मंडलों और रेल, कोच फैक्ट्री में तैनात थे. इसके अलावा पिछले 11 माह में 75 अधिकारियों को वीआरएस दिया गया है, इन पर निष्ठा से काम न करने और लापरवाही बरतने का आरोप था. इस तरह की कार्रवाई से साफ सरकार का साफ संदेश है कि काम के दौरान लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





