दिल्ली-एनसीआर

NCR Sahibabad: किरायेदार ने फर्जी दस्तावेज बना 28.25 लाख में बेचा मकान

Admindelhi1
7 March 2025 3:24 PM IST
NCR Sahibabad: किरायेदार ने फर्जी दस्तावेज बना 28.25 लाख में बेचा मकान
x
"पुलिस आयुक्त से शिकायत"

साहिबाबाद: किराये में रह रहे बिहार निवासी दुलार चंद्र ने विक्रम एंक्लेव स्थित मकान को अपना बताकर दिल्ली के जेजे कॉलोनी स्थित इंद्रापुरी की निवासी बीना पत्नी रविकुमार को 28.25 लाख में बेच दिया। मकान खरीदने के करीब एक सप्ताह बाद खरीदार दंपती को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। दंपती ने पटना के बाढ़ जिला स्थित सिकंदरा निवासी दुलार चंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।

पुलिस को दी तहरीर में बीना और उनके पति रविकुमार ने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को उन्होंने पसोंडा स्थित विक्रम एंक्लेव में दुलार चंद्र से मकान खरीदा था। मकान का मालिक कोई और है इसकी जानकारी उन्हें एक सप्ताह बाद लगी। शालीमरा गार्डन पुलिस के अनुसार मामला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। असली मालिक और आरोपी की छानबीन की जा रही है।

रजिस्ट्री के दस्तावेज निकले फर्जी: खरीदार दंपती के पास से मिले रजिस्ट्री के दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी उस मकान में पिछले करीब 20 वर्षों से किराये पर रह रहा था। पीड़ित पक्ष के अनुसार वर्तमान में वह रक्षा मंत्रालय में कार्यरत अपने भाई के साथ दिल्ली में रह रहा है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story