दिल्ली-एनसीआर

NCR Noida: परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की गोली मारकर हत्या, देवर गिरफ्तार

Admindelhi1
10 Sept 2024 10:17 AM IST
NCR Noida: परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की गोली मारकर हत्या, देवर गिरफ्तार
x
पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा: जगनपुर गांव में पति ने परिजनों के साथ मिलकर घर में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी भाग गया. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर देवर तरुण को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक महिला निधि निवासी सराय काले खां दिल्ली की शादी वर्ष में जगनपुर निवासी दीपक भड़ाना से हुई थी. निधि के पिता हरवीर ने बताया कि शादी में मुंह मांगा दहेज दिया गया था. फिर भी शादी के बाद से बेटी के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे. वे मांग पूरी कराने के लिए निधि को प्रताड़ित करते थे. आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी. दीपक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर निधि की गर्दन में गोली मार दी.

इस मामले में बेटी के पति दीपक, देवर तरुण, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने देवर तरुण को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपी फरार हैं. कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के गले में गोली लगी थी. गोली संभावित 32 बोर की पिस्तौल की बताई जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

कुछ दिन पहले मायके से लौटी थी दीपक को दहेज में फॉर्च्यूनर कार मिली थी. दीपक मामूरा में जनरल स्टोर की दुकान करता था. उसने कार बेच दी थी. इस बात को लेकर भी परिवार में क्लेश होता था. पुलिस ने बताया कि महिला का दो वर्ष का बेटा और सवा महीने की बेटी है. कुछ दिन पहले ही वह मायके से ससुराल आई थी. मायके से ससुराल आने के बाद से ही घर में विवाद चल रहा था.

Next Story