- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- NCR Modinagar: खेती के...
NCR Modinagar: खेती के लिए दस लाख रुपये का ऋण दिलाने के नाम पर 1.32 लाख रुपये की ठगी

मोदीनगर: नगर की संतपुरा कॉलोनी निवासी महिला वंदना सैन को मशरूम की खेती के लिए दस लाख रुपये का ऋण दिलाने के नाम पर 1.32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दंपत्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वंदना सैन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान उनकी मुलाकात संतपुरा निवासी विकास वर्मा व उनकी पत्नी खुशबू वर्मा से हुई। वंदना के अनुसार विकास वर्मा और खुशबू ने उन्हें बताया कि मशरूम की खेती के लिए भारी सब्सिडी पर ऋण मिल रहा है। आरोप है कि दंपत्ती ने दस्तावेज और अन्य आवश्यक खर्च की बात कहकर वंदना से कई बार में 1.32 लाख रुपये ले लिए। दो साल बाद भी जब ऋण नहीं मिला तो वंदना ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इससे गुस्साए विकास और खुशबू ने जान से मारने की धमकी दी और वंदना व उसके पति को झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने की धमकी दी। वंदना ने मामले की शिकायत एसीपी मोदीनगर से की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास वर्मा व खुशबू वर्मा निवासी संतपुरा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





