- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- NCR Modinagar: जमीन के...
NCR Modinagar: जमीन के विवाद में किसान पर कुल्हाड़ी और बलकटी से हमला

मोदीनगर: निवाड़ी के कुन्हैड़ा गांव में जमीनी विवाद में गांव के ही नरेंद्र ने किसान अमित कुमार पर कुल्हाड़ी और बलकटी से हमला कर दिया। हमले में किसान के हाथ का अंगूठा कट गया। पुलिस ने महिला समेत एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कुन्हैड़ा गांव निवासी ललित कुमार ने बताया कि कुछ नरेंद्र जमीनी विवाद के कारण उनसे रंजिश रखते हैं और आए दिन उनसे झगड़ा करते हैं। रविवार को उनका भाई अमित ट्रैक्टर ट्राली से सेंटर पर गन्ना डालने जा रहा था। तभी नरेंद्र, उसकी पत्नी कृष्णा व दोनों पुत्र सोनू और गौरव उसके साथ गाली गलौज करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने लौटते समय अमित को घेरकर उसकी पिटाई कर दी और उस पर कुल्हाड़ी व बलकटी से हमला कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





