दिल्ली-एनसीआर

NCR Modinagar: निवाड़ फैक्टरी के श्रमिक का शव फंदे से लटका मिला

Admindelhi1
17 March 2025 2:40 PM IST
NCR Modinagar: निवाड़ फैक्टरी के श्रमिक का शव फंदे से लटका मिला
x
"मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ"

मोदीनगर: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित निवाड़ फैक्टरी के श्रमिक विपोन नाथ का शव फैक्टरी के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मूलरूप से असम के नरसिंहपुर निवासी 28 वर्षीय विपोन नाथ कादराबाद स्थित निवाड़ फैक्टरी कबीर इंडस्ट्रीज में काम करता था और फैक्टरी परिसर में ही रहता था। अन्य श्रमिकों ने बताया कि होली के कारण फैक्टरी में अवकाश था। विपोन नाथ शनिवार को अपने कमरे में ही था। मगर देर रात तक बाहर नहीं निकला। श्रमिकों ने उसे आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। उन्होंने कमरे में झांका तो विपोन नाथ फंदे पर झूलता मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार विपोन नाथ करीब एक साल से कबीर इंडस्ट्रीज में काम कर रहा था। एसपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि विपोन नाथ के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Next Story