- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- NCR Modinagar: 15...
दिल्ली-एनसीआर
NCR Modinagar: 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप
Admindelhi1
17 Feb 2025 2:28 PM IST

x
"एक महीना तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया"
मोदीनगर: एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन उर्फ बल्लम निवासी जगतपुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी को अगवा कर एक महीना तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था।
नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री दिसंबर 2024 में लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने आरोप लगाया था कि सचिन ने उसे बंधक बनाकर एक माह तक दुष्कर्म किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी सचिन की तलाश में लगी हुई थीं। रविवार को पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।
Tagsएनसीआरमोदीनगर15 वर्षीयकिशोरीअगवादुष्कर्मआरोपNCRModinagar15 year oldteenagerkidnappedrapedallegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





