दिल्ली-एनसीआर

NCR Loni: विवाद के बाद हुई गोलीबारी में युवक घायल

Admindelhi1
15 May 2025 5:59 PM IST
NCR Loni: विवाद के बाद हुई गोलीबारी में युवक घायल
x
"घायल युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया"

लोनी: विवाद के बाद दबंग ने युवक के चेहरे पर गोली मार दी। मंगलवार रात घायल युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

रहमत आलम (30) चिरोड़ी गांव के पास यमुना सिटी कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। उनकी पत्नी नेहा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके पति की भोपुरा डीएलएफ के सामने फर्नीचर की दुकान है। उनका पड़ोसी अमित पिकअप गाड़ी चलाता है। पिछले दो साल से दोनों की दोस्ती थी। मंगलवार रात को भी दोनों भोपुरा से साथ आए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, जहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद अमित ने उनके पति को तमंचे से गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल के परिजन को मामले की जानकारी दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गोली घायल के चेहरे में फंसी है। घायल के स्वास्थ्य में सुधार होते ही आॅपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही गोली मारने के कारणों का पता चल सकेगा।

Next Story