दिल्ली-एनसीआर

NCR Loni: विकास कुंज कॉलोनी में महिलाओं ने ठेका हटाने के लिए धरना प्रदर्शन किया

Admindelhi1
1 April 2025 2:31 PM IST
NCR Loni: विकास कुंज कॉलोनी में महिलाओं ने ठेका हटाने के लिए धरना प्रदर्शन किया
x
"पुलिस के अधिकारियों ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया"

लोनी: शराब का ठेका हटाने की मांग करते हुए विकास कुंज कॉलोनी में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया।

विकास कुंज कालोनी में खुलने वाले नए शराब के ठेके को हटाने की मांग पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाएं हाथों में बोर्ड लेकर नए शराब की दुकान के सामने बैठ गईं। महिलाओं का आरोप है कि शराब का ठेका खुलने से बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। ठेके के चलते रोड पर असामाजिक तत्वों और शराबियों को जमावड़ा रहने से महिलाओं बच्चों व युवतियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग को बुलाकर मामले की जानकारी दी है। अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। महिलाओं को समझाकर वापस भेज दिया है।

Next Story