दिल्ली-एनसीआर

NCR Loni: जिलाध्यक्ष चैनपाल ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Admindelhi1
1 April 2025 2:37 PM IST
NCR Loni: जिलाध्यक्ष चैनपाल ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया
x
"नोटिस का जवाब 7 दिन के अंदर मांगा"

लोनी: बैनर पर फोटो लगाने, बिना अनुमति प्रेस वार्ता कर सरकार की योजना बताने और लोनी विधायक के खिलाफ बयान देने के आरोप में जिलाध्यक्ष चैनपाल ने भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब 7 दिन के अंदर मांगा है।

जिलाध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने जानकारी देने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने प्रेस वार्ता की। साथ ही बिना अनुमति लिए भाजपा जिलाध्यक्ष का बैनर लगाया। उनके द्वारा भाजपा विधायक नंद किशोर के खिलाफ की गई टिप्पणी अनर्गल और अभद्र है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस मामले में भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना का कहना है कि उन्होंने पार्टी का कार्यक्रम किया है। योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता की गई थी। नोटिस के मामले में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष से बात कर अपना पक्ष रखा है।

Next Story