दिल्ली-एनसीआर

NCR Khoda: पाइप लाइन बिछाने में देरी होने से इस गर्मी में भी नहीं मिलेगा गंगाजल

Admindelhi1
24 March 2025 2:46 PM IST
NCR Khoda: पाइप लाइन बिछाने में देरी होने से इस गर्मी में भी नहीं मिलेगा गंगाजल
x
"पालिका ने गंगाजल की फाइल जल निगम को हैंडओवर कर दी गई"

खोड़ा: गंगाजल की पाइप लाइन बिछाने में देरी होने की वजह से लोगों को इस गर्मी भी टैंकर और दूषित पानी पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि पालिका ने गंगाजल की फाइल जल निगम को हैंडओवर कर दी गई है। गंगाजल के यूजीआर बनाने की भी जल निगम को जमीन दे दी गई है, लेकिन जल निगम पिछले 12 महीने से गंगाजल की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं करा सका है। इस वजह से दस लाख की आबादी दिन प्रतिदिन गंगाजल के संकट से जूझ रही है।

जल निगम की तरफ से पिछले 12 महीनों से कागजी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन धरातल पर गंगाजल के लिए काम नहीं हो रहा है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है। खोड़ा में बोर का पानी पीने योग्य नहीं होने के लिए लोग बाजार से बोतलबंद पानी या फिर नगरपालिका के गंगाजल टैंकर पर निर्भर हैं। टैंकरों के जरिए गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हो रही है। घंटों तक लाइन में खड़े होने के बावजूद लोगों को गंगाजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।

स्थानीय निवासी तेजपाल का कहना है कि सर्दी में तो जैसे-तैसे काम चला लेते हैं, लेकिन गर्मी में पानी की जरूरत ज्यादा होती है। जब से खोड़ा नगरपालिका में आया जब से निवासी गंगाजल के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन पहले नगरपालिका लोगों को आश्वासन दे रही थी। अब जल निगम एक साल से टैंडर पर टैंडर कर रहा है। लोगों के लिए गंगाजल के धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। 16 जनवरी को गंगाजल के टैंडर खोला गया था। दो महीने बीतने के बाद भी जल निगम ने गंगाजल के लिए आगे प्रक्रिया नहीं की है। वहीं स्थानीय निवासी सविता देवी ने बताया कि खोड़ा में पीने योग्य पानी नहीं की गंगाजल के टैंकर का इंतजार करते रहते हैं। टैंकर भी रोजाना नहीं आने की वजह से बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर ही खाना बना पड़ता है।

खोड़ा में गंगाजल के लिए काम टैंडर प्रक्रिया की जा रही है। तकनीकी टैंडर भी खोल दिया गया है। आगे प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। - ब्रह्मानंद, अधिशासी अभियंता, जल निगम

Next Story