दिल्ली-एनसीआर

NCR Kaushambi: बीजेपी नेता ने दो टीवी पत्रकारों के खिलाफ फेक न्यूज मामले में एफआईआर दर्ज कराई

Admindelhi1
19 April 2025 1:49 PM IST
NCR Kaushambi: बीजेपी नेता ने दो टीवी पत्रकारों के खिलाफ फेक न्यूज मामले में एफआईआर दर्ज कराई
x
सपा नेता समेत चार नामजद और 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में बीजेपी नेता जितेन्द्र कुमार सोनकर का फेक वीडियो वायरल करने के मामले में दो पत्रकारों, सपा नेता समेत चार नामजद और 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बीजेपी नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप है कि कुछ लोग सोशल साइट फेसबुक पर AI (आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस) के द्वारा एडिट करके फेक वीडियो वायरल कर रहे है। बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया की AI तथा D. Fake से फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेंलिंग करने के आशय से प्रार्थी की साफ सुथरी छवि को धूमिल किया जा रहा है

फिलहाल बीजेपी नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेन्द्र सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने INDIA DAILY LIVE के जिला संवाददाता नितिन अग्रहरि और IND24 के जिला संवाददाता अलोक यादव के अलावा गोविन्द सरोज, सपा नेता अनिल यादव तथा 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Next Story