दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: महिला ने अपने पति पर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगाया

Admindelhi1
1 March 2025 3:05 PM IST
NCR Ghaziabad: महिला ने अपने पति पर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगाया
x
"पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर किया प्रसारित"

गाजियाबाद: विजयनगर क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी सोनू से ऑनलाइन साइट के जरिए हुई थी। शादी के बाद उसका पति हैदराबाद में नौकरी करने चला गया और जून 2024 में उसके पास वापस आ गया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे शराब के नशे में पीटता था और उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाता था। नौ और 10 नवंबर को पति ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाई। 11 नवंबर को महिला के साथ मारपीट की फिर उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर कपड़े उतारकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसके कमरे में रखे एक लाख रुपये और मोबाइल लेकर भाग गया। महिला ने 12 नवंबर को अपने पति को फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

अगले दिन उसे पता चला कि उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी गई है। आरोप है कि 14 जनवरी को आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम से फर्जी आइडी बनाकर अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी और उसका फोन नंबर भी डाल दिया। इसके बाद से महिला को अलग-अलग नंबरों से फोन आ रहे हैं और लोग उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाना, 352 अपमान करना, 123 हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल करना, सूचना एवं प्रौद्योगिकी 67 इंटरनेट पर अश्लीलता फैलाना की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story