दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: ऐसी कुल 12 परियोजनाएं हैं, जिनका कार्य बिलंब से चल रहा

Admindelhi1
10 Feb 2025 9:12 AM GMT
NCR Ghaziabad: ऐसी कुल 12 परियोजनाएं हैं, जिनका कार्य बिलंब से चल रहा
x
"कोई परियोजना एक महीने से तो कोई 10 साल से अटकी"

गाजियाबाद: एक करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं में कोई एक महीने तो कोई 10 साल से अटकी हुई हैं। कुछ परियोजनाएं वर्ष 2024 के दिसंबर माह में पूर्ण हो जानी थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। कुछ परियोजनाएं वर्ष 2016 से लंबित पड़ी हैं। ऐसी कुल 12 परियोजनाएं हैं, जिनका कार्य बिलंब से चल रहा है। सीडीओ अभिनव गोपाल ने समीक्षा के बाद जल्द से जल्द एक महीने के अंदर इनको पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले में एक करोड़ से अधिक की लागत वाली कुल 144 परियोजनाएं थीं जिसमें से 111 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

इसमें से जनवरी माह में तीन परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। बाकी 12 परियोजनाओं का कार्य धीमा चल रहा है और नियत समय पर इसका कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इसमें गरीबों के आवास योजना से लेकर स्वास्थ्य विभाग के ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य हैं। इसमें मुरादनगर में वर्ष 2016 से वाटर सप्लाई का कार्य किया जा रहा है। नौ वर्ष पूरे होने के बाद भी अभी इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा राजीव आवास का कार्य 2015 से चल रहा है जिसको वर्ष 2021 में पूर्ण होना था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि कुछ परियोजनाएं बजट के अभाव में बीच में रुकी थी लेकिन बजट जारी होने के बाद भी जो परियोजनाएं पूर्ण नहीं हो पाई हैं उनको एक माह के अंदर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Next Story