दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: फ्लैट बुक कराने के 11 साल बाद भी कब्जा नहीं मिला

Admindelhi1
20 Jan 2025 3:16 PM IST
NCR Ghaziabad: फ्लैट बुक कराने के 11 साल बाद भी कब्जा नहीं मिला
x
"आजतक उनको पजेशन नहीं मिल सकी"

गाजियाबाद: लाखों का ऋण लेकर फ्लैट बुक कराने के 11 साल बाद भी कब्जा नहीं मिलने पर रविवार को खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए खरीदारों ने बताया कि जिंदगी भर की पूंजी लगाकर सारा स्प्रिंग व्यू हाइट्स में 11 साल पहले 500 लोगों ने बिल्डर से फ्लैट बुक खरीदे थे। आजतक उनको पजेशन नहीं मिल सकी है। फ्लैट खरीदने वालों में 300 लोग सीनियर सिटीजन हैं, जिन्होंने ऋण लेकर या अपने रिटायरमेंट के पैसों से फ्लैट खरीदकर अपना आशियाना बसाने का सपना देखा था।

सारा स्प्रिंग व्यू हाइट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 11 साल पहले उन्होंने एनएच 24 के लालकुआं स्थित सारा स्प्रिंग व्यू हाइट्स में फ्लैट खरीदा था। उस समय बिल्डर ने तीन साल में फ्लैट देने का वादा किया था। बिल्डिंग के निर्माण का कार्य भी जोरों पर चल रहा था, लेकिन बीच में ही बिल्डर भाग गया। इसके बाद मामला रेरा में चला गया। चार साल पहले रेरा से मामला फाइनल होने बाद भी अब तक मजह 80 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो पाया है। इससे खरीदारों का पैसा फंस गया। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द ही कब्जा नहीं मिला तो सभी खरीदार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Next Story