दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: होली के दिन लोगो को 24 घंटे बिजली और 12 घंटे पानी की व्यवस्था मिलेगी

Admindelhi1
12 March 2025 3:12 PM IST
NCR Ghaziabad: होली के दिन लोगो को 24 घंटे बिजली और 12 घंटे पानी की व्यवस्था मिलेगी
x
"नगर निगम की ओर से भी व्यवस्था कर ली गई"

गाजियाबाद: होली के दिन लोगों को 24 घंटे बिजली और 12 घंटे पानी की व्यवस्था देने के लिए ऊर्जा निगम और नगर निगम की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कई स्थानों पर तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। पानी के 12 घंटे की सप्लाई के लिए नगर निगम की ओर से भी व्यवस्था कर ली गई है। जिन स्थानों पर पानी की समस्या आती है। उनके यहां पानी की समस्या न हो इसके लिए टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि होली के दिन पानी की समस्या न हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन जारी किया जाएगा। सभी जोनल प्रभारियों को अपने-अपने जोन में जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिजली कटौती न हो इसके लिए रोस्टर के अनुसार सभी उपकेंद्रों पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कहीं भी कटौती होने से रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर अभी जारी किया जाएगा।

Next Story