- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- NCR Ghaziabad: कोर्ट...
NCR Ghaziabad: कोर्ट में विचाराधीन 1300 से अधिक फाइलें सॉफ्टवेयर पर अपलोड हुई

गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा न्यायालय से संबंधित पत्रावलियों के डिजिटल अपलोडिंग का काम तेज कर दिया गया है। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधाीन 1300 से अधिक पत्रावलियों को सॉफ्टवेयर पर अपलोड कराया जा चुका है। इस कार्य के लिए विधि अनुभाग में विशेष रूप से कंप्यूटर सिस्टम, स्कैनर और प्रशिक्षित आॅपरेटर की व्यवस्था की गई है।
पत्रावलियों के डिजिटल अपलोडिंग से अब हर केस की अद्यतन जानकारी एक क्लिक पर मिल जाती है। पत्रावलियों को देख रहे विधि अनुभाग के अधिकारियों और अधिवक्ताओं को उनके सिस्टम पर जानाकारी मिलने लगी है। किस केस में कब सुनवाई होनी है, कब जवाब लगाना है, कब डेट है, कब शपथपत्र लगाना है, यह सब जानकारी कंप्यूटर और मोबाइल पर भी समय से मिलने लगी है। पत्रावलियों के व्यवस्थित होने से प्रभावी पैरवी होने लगी है। शुक्रवार को जीडीए सभागार में सचिव राजेश कुमार सिंह ने विधि अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोर्ट केसों में अद्यतन कार्रवाई का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से संबंधित केसों में प्रभावी पैरवी की जाए। विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों की पैरवी के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहें। अनुभागीय अधिकारी नियत तिथि से पूर्व संबंधित पत्रावलियों का गहन अध्ययन कर अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श अवश्य करें, ताकि प्राधिकरण की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित की जा सके।





