दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी

Admindelhi1
25 Feb 2025 3:24 PM IST
NCR Ghaziabad: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी
x
"अवैध कॉलोनी पर जीडीए ने कार्रवाई की"

गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण लगातार अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कल (सोमवार) प्रवर्तन जोन एक में सिहानी ग्राम के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर जीडीए ने कार्रवाई की। प्रभारी प्रवर्तन जोन एक ने बताया कि मुकेश त्यागी सिहानी ग्राम के पास लगभग 14 बीघा जमीन पर अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित कर रहा था।

सूचना के बाद जीडीए की ओर से कार्रवाई की गई और कॉलोनी में भूखंडों की बाउंड्रीवाल, सड़क, बिजली के खंभे को ध्वस्त कर दिया गया।

Next Story