दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: जीडीए का अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Admindelhi1
15 Feb 2025 5:15 PM IST
NCR Ghaziabad: जीडीए का अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
x
"विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त और सील किया गया"

गाजियाबाद; गाजियाबाद विकास क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स द्वारा दिए निर्देशों के मुताबिक प्रवर्तन ज़ोन-4 द्वारा विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त और सील किया गया।

जिसमें प्रताप विहार में भवन संख्या डी-283 ए सेक्टर-11, गाजियाबाद – अनुराग शिशोदिया एवं सी 29 एस – अशोक पाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। भवन संख्या एम 118, सेक्टर-12, प्रताप विहार, गाजियाबाद ताराचंद सारस्वत द्वारा किए गए अनधिकृत निर्माण को सील किया गया। दुकान संख्या -7/51 एफ ब्लॉक, सेक्टर-11, प्रताप विहार मे विकसित मार्केट के समीप शौचालय हेतु नियोजित भूमि की ओर अवैध रूप से खोले गए शटर को सील किया गया तथा प्राधिकरण की भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को कब्जामुक्त कराया गया।

इसके अलावा, सिद्धार्थ विहार और हिंडन नदी के समीप डूब क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनियों, प्लॉटिंग, बाउंड्री, छोटे-मोटे अस्थायी भवन एवं ऑफिस को जीडीए की टीम ने ध्वस्त किया। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन ज़ोन-4 के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइज़र स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल एवं प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगा।

Next Story