दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: कृत्रिम बुद्धिमता से उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा बिजली का बिल: ऊर्जा निगम

Admindelhi1
25 Feb 2025 3:19 PM IST
NCR Ghaziabad: कृत्रिम बुद्धिमता से उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा बिजली का बिल: ऊर्जा निगम
x
"शहर में दस लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं"

गाजियाबाद: बिजली के गलत बिल की समस्या को खत्म करने के लिए ऊर्जा निगम भी कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एआई द्वारा बिल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ऊर्जा निगम के बिलिंग साफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। शहर में दस लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें मीटर की रीडिंग और गलत बिल को लेकर लगातार समस्याएं आती रहती हैं। इसी को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम स्मार्ट मीटर लगा रहा है। इसके लगने के बाद मीटर द्वारा बिजली के उपभोग के पल-पल की जानकारी कंप्यूटर में दर्ज होती रहेगी। इसके बाद माह के अंत के डेटा के हिसाब से आपके बिल की गणना स्वत: हो जाएगी। फिर इसको उपभोक्ता के नंबर पर भेज दिया जाएगा।

लगाया जा रहा है स्मार्ट मीटर: शहर में सभी उपभोक्ताओं के यहां तेजी से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इसके लगने के बाद मीटर के पल-पल की जानकारी ऊर्जा निगम के पास मौजूद रहेगी। सरकारी कार्यालयों और नए उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद इसके डेटा को फिल्टर कर बिल तैयार करने के लिए एआई का प्रयोग किया जाएगा।

नहीं होगी बिल में गड़बड़ी : जोन एक के अधिक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिजली के बिलों में गड़बड़ी की शिकायत को कम करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली खपत की पूरी जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों के पास मौजूद रहेगी। इसी आधार पर उनके बिजली के बिल को तैयार किया जाएगा। इसके लिए कार्य चल रहा है।

Next Story