दिल्ली-एनसीआर

Ncr Ghaziabad: पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में आठ डेंगू के मरीज मिले

Admindelhi1
10 Oct 2024 9:09 AM GMT
Ncr Ghaziabad: पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में आठ डेंगू के मरीज मिले
x
70 साल की महिला समेत आठ में डेंगू की पुष्टि

गाजियाबाद: शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में आठ डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें एक 70 साल बुजुर्ग महिला भी शामिल है। इनमें पांच मरीजों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी जबकि तीन मरीजों की पुष्टि सरकारी अस्पताल में हुई है। तीन नए मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पांच मरीज पहले से ही अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक कुल 52 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को घंटाघर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिद्धार्थ विहार निवासी 20 वर्षीय युवक, शालीमार गार्डन निवासी 52 वर्षीय महिला, पंचशील पार्क निवासी 23 वर्षीय महिला, घूकना निवासी 26 वर्षीय युवक, अर्थला निवासी 31 वर्षीय युवक, इस्लाम नगर कैला भट्ठा निवासी 22 वर्षीय युवती की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों को चार से पांच दिन से बुखार आ रहा था। लक्षण के आधार पर मरीजों को डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी थी।

Next Story