दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: बकायेदारों को चिह्नित कर वसूली के लिए उनके कनेक्शन को काटा जाएगा

Admindelhi1
1 March 2025 3:24 PM IST
NCR Ghaziabad: बकायेदारों को चिह्नित कर वसूली के लिए उनके कनेक्शन को काटा जाएगा
x
"2.50 लाख बकायेदारों की बिजली गुल करेगा ऊर्जा निगम"

गाजियाबाद: एकमुश्त समाधान योजना के तीनों चरण खत्म हो गए। अब भी ढाई लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया है। अब इनसे वसूली के लिए ऊर्जा निगम सख्त होने जा रहा है। बकायेदारों को चिह्नित करने के साथ ही वसूली के लिए उनके कनेक्शन को काटा जाएगा। इसके बाद भी बकाया बिल नहीं जमा करने पर आरसी जारी की जाएगी।

जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि जोन एक में 57290 उपभोक्ताओं पर 49 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया था। इसमें से एकमुश्त समाधान योजना के तहत साढ़े आठ करोड़ रुपये जमा हुए। अभी 45745 ऐसे उपभोक्ता अभी भी जोन एक में बचे हैं, जिन्होंने न तो ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया और न ही अपने बिल का भुगतान कर रहे हैं। वहीं, जोन दो में 1,55,926 उपभोक्ता ओटीएस योजना के तहत पात्र थे। जिनपर 348 करोड़ रुपये का विद्युत का बिल बकाया है। 52,429 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 32 करोड़ रुपये के बकाया बिल का भुगतान किया। इस दौरान लगभग 40 हजार बकायेदारों के यहां कार्रवाई करते हुए उनके लाइन काटी गई। एक लाख तीन हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने बिल का भुगतान नहीं किया है। वहीं जोन तीन में 70,421 ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन्होंने अभी तक अपने बिल का भुगतान नहीं किया है। अब इनपर कार्रवाई की जाएगी।

लॉग पेड व नेवर पेड के मामलों पर पहले होगी कार्रवाई: तीनों जोन को मिलाकर लगभग 15 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने बिल का भुगतान नहीं किया है या कनेक्शन लेने के बाद अभी तक एक भी रुपये का भुगतान विभाग को नहीं किया है। सबसे पहले ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें से कुछ को वसूली के लिए आरसी जारी की जा चुकी है।

Next Story