दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: साइबर ठगों ने स्टील आपूर्ति करने का झांसा देकर 8.28 लाख ठगे

Admindelhi1
15 Feb 2025 3:34 PM IST
NCR Ghaziabad: साइबर ठगों ने स्टील आपूर्ति करने का झांसा देकर 8.28 लाख ठगे
x
"गूगल पर वेबसाइट के जरिए कीमत की जानकारी ली"

गाजियाबाद: मकान निर्माण के लिए स्टील खरीदने के लिए गोविंदपुरम निवासी रामकुमार चौधरी ने गूगल पर वेबसाइट के जरिए कीमत की जानकारी ली। साइबर ठगों ने रामकुमार को कॉल कर सस्ती दरों पर स्टील आपूर्ति करने का झांसा देकर अलग-अलग दो बैंक खातों में 8.28 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद साइबर ठगों के मोबाइल नंबर बंद हैं। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

गोविंदपुरम निवासी रामकुमार चौधरी ने बताया कि मकान निर्माण कराने के लिए उन्होंने गूगल पर स्टील के दामों की जानकारी चाही। खोजबीन के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नाम से वेबसाइट से जानकारी जुटानी चाही। इसी दौरान उन्हें एक अनजान महिला कॉलर ने कॉल कर खुद को यूपी एरिया मैनेजर बताया और एरिया मैनेजर द्वारा संपर्क करने की बात कही। खुद को एरिया मैनेजर बताने वाले अमित कुमार ने कॉल की और सस्ती दरों पर कम से कम आठ टन स्टील की आपूर्ति का आर्डर देने को कहा। बताया कि अमित कुमार की बातों में आकर उन्होंने उनके बताए दो अलग-अलग बैंक खातों में आठ लाख 28 हजार 353 रुपये एनआईएफटी के माध्यम से जमा करा दिए। इसके बाद से साइबर ठगों के मोबाइल बंद हैं। पीड़ित रामकुमार चौधरी ने साइबर ठगों के खिलाफ बीएनएस 318(4) धोखाधड़ी और 66डी कंम्यूटर संशाधनों से संपत्ति हड़पना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

किसी भी वेबसाइट की सत्यता जानने के लिए कंपनी से संपर्क कर उसका यूआरएल की जानकारी जरूर लें। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story