दिल्ली-एनसीआर

NCR Ghaziabad: क्राइम ब्रांच टीम ने फर्जी बीमा करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
12 March 2025 2:02 PM IST
NCR Ghaziabad: क्राइम ब्रांच टीम ने फर्जी बीमा करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
x
"देशभर में इन्होंने 12 हजार से अधिक फर्जी बीमा किए"

गाजियाबाद: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के दो अधिकृत एजेंटों ने चार पहिया वाहनों को दो पहिया दर्शाकर फर्जी बीमा करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दो पहिया वाहनों की बीमा फीस दो से तीन हजार रुपये के बदले ट्रक और बस मालिकों से 18 हजार रुपये तक वसूलता था। देशभर में इन्होंने 12 हजार से अधिक फर्जी बीमा किए हैं। इससे कंपनी को करीब 18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी उपनिदेशक संजय ठाकुर ने चार बताया कि कंपनी के मोबाइल एप से चार पहिया वाहनों को दो दर्शाकर फजीर्वाड़ा किया गया है। उन्होंने दो लोगों पर शक जताया था। बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम विकास कश्यप निवासी रिछपाल पुरी थाना कोतवाली नगर, आकाश सिसौदिया निवासी ग्राम पारपा थाना धौलाना जनपद हापुड़, याकूब और आरिफ निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाईंस जनपद मुरादाबाद बताए हैं।

पकड़े गए विकास कश्यप का भाई गौरव अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। बताया कि विकास और गौरव लोम्बार्ड इंश्योरेंस कंपनी के अधिकृत एजेंट हैं। दोनों भाई फर्जी इंश्योरेंस करते थे और आकाश, याकूब और आरिफ ग्राहक लाते थे। चार पहिया वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करने के लिए 18 हजार रुपये वसूलते थे। जबकि चार पहिया का बीमा एप पर दो पहिया बताकर किया जाता था। बताया कि आरोपियों ने लोम्बार्ड कंपनी के देशभर में इन्होंने 12 से 14 हजार बीमा करने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोला मंडल कंपनी इंश्योरेंस कंपनी के भी इन्होंने सैकड़ों फर्जी बीमा किए हैं।

Next Story