- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नौसेना का नया जंगी...
![नौसेना का नया जंगी जहाज 17 को लांच होगा नौसेना का नया जंगी जहाज 17 को लांच होगा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/15/3308836-download-8.webp)
x
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी नौसेना के युद्धपोत की लांचिंग
दिल्ली: 17 अगस्त, 2023 को कोलकाता में मौजूद गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) नया जंगी जहाज लांच करने जा रहा है। लांचिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस युद्धपोत का नाम है विंध्यगिरी। यह नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट है, जो एक स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है। नीलगिरी क्लास फ्रिगेट्स को मजगांव डॉक और गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स बना रहे हैं। इसके तहत सात जंगी जहाज बनने थे।
पांच लांच हो चुके हैं, जो इस साल फरवरी 2025 तक भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएंगे। लांच किए गए फ्रिगेट्स नीलगिरी, उदयगिरी, तारागिरी, हिमगिरी और दूनागिरी हैं। अब छठा फ्रिगेट विंध्यगिरी लांच होने वाला है। इसका डिस्प्लेसमेंट 6670 टन है। यह करीब 488.10 फीट लंबा है। इसका बीम 58.7 फीट है। इसमें दो एमएएन डीजल इंजन लगा है।
Next Story