- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Narela : दो युवकों की...
दिल्ली-एनसीआर
Narela : दो युवकों की हत्या, एक का शव जंगल में फेंका गया
Saba Naaz
30 Jun 2025 7:05 AM IST

x
Narela नरेला : नरेला में 20 साल के युवक का शव जंगल में मिला। हत्या करने के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की गई थी। वहीं नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में वेटर का काम करने वाले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
उसका शव कमरे में मिला। घटना के बाद से युवक का दोस्त गायब है। पुलिस को उसपर हत्या करने का शक है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, रविवार सुबह करीब 7.30 बजे नरेला पुलिस को भारत माता स्कूल के पीछे जंगल में युवक का अधजला शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस ने देखा कि शव से करीब 150 मीटर आगे उसकी बुलेट बाइक पड़ी है।
शव आंशिक रूप से जली हुई हालत में था। युवक की शिनाख्त कपिल दहिया (20) के रूप में हुई। वह अपने पिता महिपाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्वतंत्र नगर में रहता था। कपिल ने ओपन से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें कम्पाटमेंट आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि कपिल का कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाले कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश में उसकी हत्या की गई है।
नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी कला इलाके में अपने घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त दरभंगा, बिहार निवासी सुनील मंडल (30) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक के साथ रह रहा उसका दोस्त वारदात के बाद से गायब है। पुलिस को दोस्त पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि रविवार की सुबह 7: 40 बजे पुलिस को युवक की हत्या की जानकारी मिली।
युवक का शव विस्तर पर पड़ा था। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घर में शराब की बोतलें मिली हैं। दिल्ली में वह शादी समारोहों में कैटरर्स के साथ वेटर का काम करता था। आस पास के लोगों से बताया, सुनील शनिवार रात दस बजे दोस्त के साथ घर आया था। उसके बाद दोनों ने शराब पी। आशंका है कि नशे में दोस्त के साथ विवाद होने पर उसने उसकी हत्या कर दी होगी।
Tagsयुवकोंहत्यानरेलाyouthmurdernarelaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





