दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम के 15 वार्डों के नाम आपत्तियों के आधार पर बदले गए

Admin Delhi 1
20 Oct 2022 5:58 AM GMT
दिल्ली नगर निगम के 15 वार्डों के नाम आपत्तियों के आधार पर बदले गए
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के वार्डों के लिए परिसीमन लागू कर दिया गया है और विभिन्न राजनीतिक दलों, जनता से मिले 1743 सुझावों, आपत्तियों के आधार पर 15 निगम वार्डों के नामों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कई वार्डों में जनसंख्या के अनुपात को भी बेहतर किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सीमा के भीतर वार्ड बनाने के लिए कई वार्डों की सीमा बदल दी गई है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अधिरिकयों के अनुसार कार्यालय को मिली आपत्तियों, सुझावों के आधार पर ही ईआरओ से भी रिपोर्ट तलब की गई और उसके बाद उसमें जरूरी सुधार किए गए। जनसंख्या का अनुपात सही नहीं के आरोपों पर यह अधिकारी बताते हैं कि परिसीमन सिर्फ एक आधार पर नहीं होता है। न्यूनतम जनसंख्या और अधिकतम जनसंख्या के अलावा कई पहलू हैं जिसे देखा गया है।

चुनाव आयोग के अधिकारी बताते हैं कि कई विधानसभा क्षेत्रों में एक मतदान केंद्र का या कुछ मतदाताओं वाले इलाके आईलैंड बन गए थे उन्हें खत्म कर दिया गया है। बवाना, मुंडका,नांगलोई जाट, विकासपुरी, उतम नगर, कोंडली और करावल नगर विधानसभा क्षेत्रों में वार्डों के नामों को बदला गया है। परिसीमन को लेकर जानकार चत्तर सिंह ने कहा था कि कुल जनसंख्या को कुल वार्ड से विभाजित करने से औसत 65675 जनसंख्या वाले वार्ड बनने चाहिए लेकिन अभी त्रिलोकपुरी, मंगोलपुरी, सीमापुरी, कोंडली में वार्ड में जनसंख्या ज्यादा है और वार्ड कम। करीबन सौ वार्ड में जनसंख्या का अंतर बहुत ज्यादा है और अधिकतम मयूर विहार में जहां मयूर विहार-फेज एक 93381 मतदाता हैं। जबकि नियमत: अधिकतम 72242 और कम से कम 69108 जनसंख्या के आधार पर वार्ड तय होने चाहिए।

आप पूरी तरह तैयार: गोपाल राय

पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय कहते हैं परिसीमन जारी हो गया है। कई वार्डों में सुधार किया गया है कई में गड़बड़ी हो गई है। अब चूंकि अधिसूचना जारी हो चुकी है इसलिए आम आदमी पार्टी पूर तरह से तैयार है।

विधानसभा क्षेत्र- वार्ड संख्या-पुराने वार्ड का नाम- नए वार्ड का नाम

बवाना----26 कृष्ण विहार- पूंठ कलां

मुंडका-- 32 कराला- कंझावला

नांगलोई जाट- 45 निहाल विहार- ज्वालापुरी

नांगलोई जाट- 46 नरेश पार्क- नांगलोई जाट

नांगलोई जाट- 47 नांगलोई जाट-निहाल विहार

विकासपुरी- 109 शिव विहार- विकास नगर

विकासपुरी- 110 बक्करवाला- कुंवर सिंह नगर

विकासपुरी- 112 विकास नगर- सैनिक एंकलेव

उत्तम नगर- 113 मोहन गार्डन- वेस्ट मोहन गार्डन

उतम नगर- 114 मोहन गार्डन- ईस्ट नवादा

कोंडली- 193 दल्लूपुरा- कोंडली

करावल नगर- 246 सादतपुर- श्रीराम कालोनी

करावल नगर- 247 करावल नगर- वेस्ट सादतपुर

करावल नगर- 248 खजूरी खास- करावल नगर वेस्ट

करावल नगर- 250 श्रीराम कलोनी- सबापुर

Next Story