दिल्ली-एनसीआर

तिहाड़ जेल से रची गई हत्या की साजिश, 1 हमलावर गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 May 2022 11:02 PM IST
तिहाड़ जेल से रची गई हत्या की साजिश, 1 हमलावर गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार रात मंडी यूनियन के चेरमैन और उनके भाई पर खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना का खुलासा हो गया है. पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम राजू खान है. पुलिस ने वारदात के दौरान इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है. राजू पर 354/22 यू/एस 307/34 आईपीसी आर/डब्ल्यू 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत हरि नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस वारदात की साजिश दिल्ली के तिहाड़ जेल से रची गई थी. केशुपुर सब्जी मंडी के पूर्व चेयरमैन अजय चौधरी की हत्या की प्लानिंग पहले से ही थी और इसे लेकर तिहाड़ जेल में साजिश रची गई.
दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
बता दें कि घटना में घायल अजय चौधरी और उसका भाई जस्सा अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में उनका इलाज जारी है. दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे सभी बदमाशों की पहचान कर ली है.
कैसे बनी प्लानिंग
तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर सलमान त्यागी और सद्दाम गौरी के इशारे पर शूटर ने जान से मारने की कोशिश की. आरोपियों ने 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग की. जेल में बंद सलमान त्यागी करीब 1 साल से जान से मारने की धमकी दे रहा था. घायल अजय चौधरी और गैंगस्टर सलमान त्यागी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी
क्या हुआ था शनिवार की रात
सुभाष नगर इलाके में शनिवार रात मंडी यूनियन के चेरमैन और उनके भाई पर खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. वारदात हरिनगर थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस के मुताबिक दोनों कार पर सवार होकर अपने घर दिल्ली के तिहार गांव की तरफ जा रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story