दिल्ली-एनसीआर

Muradnagar: दवा लेने गई युवती से मेडिकल स्टोर में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
15 May 2025 6:08 PM IST
Muradnagar: दवा लेने गई युवती से मेडिकल स्टोर में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया

मुरादनगर: मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई युवती को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक कॉलोनी निवासी युवती 28 अप्रैल को जलालपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर दवाई लेने के लिए गई थी। दवाई न होने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने युवती से कहा कि आप अपना मोबाइल नंबर दे जाओ, जब दवाई आएगी तो फोन कर दूंगा। 11 मई को स्टोर संचालक ने युवती को फोन करने दवाई आने की सूचना दी। सूचना के बाद युवती मेडिकल स्टोर पर पहुंची। आरोप है कि स्टोर संचालक ने युवती से कहा कि आप काफी कमजोर लग रही हैं, एक इंजेक्शन लगा देता हूं। इसके बाद उसने युवती को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। एसीपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर रिंकू पुत्र आनंद निवासी बसंतपुर सैंथली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story