दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने शुरू किया प्रदूषण कम करने वाले विशेष पौधे का वृक्षारोपण अभियान

Admin Delhi 1
13 July 2022 5:44 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने शुरू किया प्रदूषण कम करने वाले विशेष पौधे का वृक्षारोपण अभियान
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने वायु प्रदूषण को कम करने और हरियाली बढ़ाने के लिए अपने सभी जोन में विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की और बड़े स्तर पर पेड़ व पौधे लगाए गए। सभी जोन में उपायुक्त व वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से अभियान में भाग लिया और पार्कों, स्कूलों, ग्रीन बेल्ट, खाली प्लाटो आदि में स्वयं पौधे लगाए व उद्यान विभाग के कर्मचारियों व मालियों का उत्साहवर्धन किया। इस वर्ष दिल्ली नगर निगम का लक्ष्य लगभग 85000 पेड़ व लगभग 5 लाख झाडियां व सजावटी पौधे लगाने की योजना है। साथ ही यह भी लक्ष्य है कि विशेषकर ऐसे पौधे लगाए जाए जिनसे प्रदूषण के स्तर में कमी आए।

इस अभियान में बड़े पत्ते वाले पेड़ जैसे कि पलाश, बेर, झिलमिल और पीपल जैसे वृक्ष प्रदूषण को कम करने में सहायक सिद्ध हुए है, इन पौधों को सभी जोनों में लगाया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जोन में रूद्राक्ष, अमलतास, अशोक, मोलसरी, नीम, कचनार, चम्पा और अफ्रीकन महोगनी के पेड़ लगाए गए। केशवपुरम जोन में स्कूली बच्चों, आरडब्ल्यूए व निगम अधिकारियों ने भाग लेकर 4039 पेड़ व 8025 पौधे लगाए। शाहदरा नॉर्थ जोन क्षेत्र में 3 हजार, शाहदरा दक्षिणी जोन क्षेत्र में भी 3 हजार, पश्चिमी जोन में 600 व सिटी-एसपी जोन में 2 हजार पेड व पौधे लगाए गए। इसके अलावा रोहिणी, नरेला सिविल लाइन, मध्य एवं नजफगढ़ जोन क्षेत्र में सैंकड़ों पेड़ व पौधे लगाए गए।

Next Story