दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने 5वें दिन भी सड़कों से हटाए 482007 होर्डिंग, पोस्टर व बैनर

Admin Delhi 1
11 Nov 2022 5:56 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने 5वें दिन भी सड़कों से हटाए 482007 होर्डिंग, पोस्टर व बैनर
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम द्वारा राजधानी के मुख्य मार्गो, गली मोहल्ले में लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने का अभियान 5वें दिन भी जारी रहा। दिल्ली नगर निगम ने पिछले पांच दिन में 482007 होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि राजधानी में निगम चुनाव की घोषणा से पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं क होर्डिंग, बैनर व पोस्टर से दीवारें, चौक-चौराहे अटे पड़े है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निगम ने पोस्टर-बैनर हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने अभी जितने पोस्स्टर व बैनर हटाए गए हैं, उससे कहीं ज्यादा पोस्टर बैनर अभी लगे हुए हैं।

निगम के अनुसार निगम के सभी जोन में यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में वीरवार को रोहिणी जोन में 2129 होर्डिंग, पोस्टर व बैनर, सिटी-सदर पहाडग़ंज जोन में 1707, सिविल लाइन में 2569, करोलबाग में 5707, नरेला में 7174, केशवपुरम में 3199, साउथ में 6783, वेस्ट में 6360, नजफगढ़ में 8561, सेंट्रल में 6107, शाहदरा साउथ में 19887 तथा शाहदरा नार्थ में 6213 होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाए गए हैं। इस तरह एक दिन में 77376 उपरोक्त प्रचार सामग्री को हटाया गया है। निगम के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Story