दिल्ली-एनसीआर

मच्छर प्रजनन मामले में दिल्ली नगर निगम ने 10438 घरों से वसूले 23 लाख रुपए

Admin Delhi 1
6 Sep 2022 6:36 AM GMT
मच्छर प्रजनन मामले में दिल्ली नगर निगम ने 10438 घरों से वसूले 23 लाख रुपए
x

दिल्ली हेल्थ न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि दिल्ली में 3 सितंबर तक डेंगू के 244 मामले आए हैं, जिनमे से 92 मामले निगम के अधिकार क्षेत्र से आए हैं पिछले वर्ष इसी समय निगम क्षेत्र से 72 मामले रिपोर्ट हुए थे। इस वर्ष अधिक मामले रिपोर्ट होने के पीछे कारण डेंगू को दिल्ली सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन 301 को 14 अक्टूबर 2021 के आधार पर नोटीफायबल बीमारी घोषित कर दिया है, जिसके अंतर्गत अस्पतालों को डेंगू का प्रत्येक मामला रिपोर्ट करना आवश्यक है। निगम डीबीसी कर्मचारियों ने 2,24,94,105 बार घरों का निरीक्षण किया, जिसमे 96,982 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया। 8,28,707 घरों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया और 112 जगहों पर लार्वा भक्षी मछलियां छोड़ी गई।

निगम ने मच्छरों के प्रजनन के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए 77,538 कानूनी नोटिस दिए, 26,320 चालान किए एवं 10438 घरों से 23,28,700 रुपए जुर्माना के तौर पर वसूल किया। इसके अलावा निगम ने टास्क फोर्स गठित करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में सभी हितधारकों के साथ अंतर विभागीय बैठक आयोजित की हैं। अब तक 26 ऐसे बैठक आयोजित की हैं। नोडल अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित की गई हैं।

Next Story