दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

Admin Delhi 1
18 Aug 2022 5:12 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए  प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया है। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति रूचि पैदा करने के लिए राजभाषा अनुभाग द्वारा निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में आज हिंदी भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत हिंदी निबंध, टिप्पण एवं आलेखन तथा सुलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निगम कर्मचारियों ने काफी संख्या में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 4000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 3000 तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 2000 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा 5 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को 800-800 रूपए का भी सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। उपरोक्त लिखित प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार विजेता के विभाग के विभागध्यक्ष को भी सम्मानित किया जायेगा।

साथ ही प्रथम पुरस्कार विजेता का निबंध 'निगम आलोक ' पत्रिका के प्रथम अंक में प्रकाशित किया जायेगा। इसके अलावा हिंदी प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी, जिसने न्यूनतम 40 अंक प्राप्त किये हैं, उसे दिल्ली नगर निगम द्वारा राजभाषा दूत का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा।

Next Story