दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने ऑनलाइन व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस के लिए सुविधा कैंप का किया आयोजन

Admin Delhi 1
29 July 2022 11:19 AM IST
दिल्ली नगर निगम ने ऑनलाइन व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस के लिए सुविधा कैंप का किया आयोजन
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने राजस्व संग्रह के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में वीरवार को दुकानदारों एवं गोदाम मालिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सामान्य व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस के लिए गांधी नगर मेन मार्केट में विशेष सुविधा कैंप का आयोजन किया गया। निगम उपायुक्त संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि इस सुविधा कैंप में व्यापारियों को ऑनलाइन आवेदन के बारे में जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। सुविधा कैंप में लगभग 100 लोगों ने नया लाइसेंस बनवाने और लाइसेंस नवीनीकृत करने की जानकारी प्राप्त की।

साथ ही व्यापारियों ने ऑनलाइन लाइसेंस भी बनवाए और कुछ ने आश्वासन दिया कि वे अगले दिन आवश्यक दस्तावेज एवं लाइसेंस फीस जमा कराएंगे। यह ऑनलाइन सुविधा कैंप नागरिकों की सुविधा के लिये शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

Next Story