दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम अपने स्कूलों के छात्रों को कचरा प्रबंधन के लिए कर रहा है शिक्षित

Admin Delhi 1
17 Aug 2022 5:26 AM GMT
दिल्ली नगर निगम अपने स्कूलों के छात्रों को कचरा प्रबंधन के लिए कर रहा है शिक्षित
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने निगम विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से कचरा प्रबंधन के बारे में शिक्षित कर रहा है। निगम के अनुसार यह पहल भारत में अपनी तरह का ऐसा प्रयास है जिसके माध्यम से प्राथमिक विद्यालय के छात्र अपने भविष्य के लिए कौशल विकसित करने में सक्षम होंगे और वह यह भी सीखेंगे कि समाज की कुछ बड़ी समस्याओं के लिए नवीन तरीके के हल ढूंढे जा सकते है। यह अपने आप में एक नया कार्यक्रम है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से छात्र कचरा प्रबंधन के बारे में सीखेंगे।

निगम छात्रों को कम्प्यूटर के माध्यम से कचरा प्रबंधन के बारे में शिक्षित कर रहा है। इसके लिए केशवपुरम निगम जोन इलाके के निगम स्कूल में कम्प्यूटर लैब की शुरूआत की गई है। शिक्षा के दौरान कक्षा पांचवी के छात्रों द्वारा डैमो प्रस्तुत किया गया है, जिसमें यह बताया गया कि मैथड एल.आई. प्लेटफार्म का प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता है और कंप्यूटर विजन की मदद से विभिन्न प्रकार के कचरे की पहचान मशीन द्वारा की जा सकती है। निगम शिक्षा विभाग ने कचरा प्रबंधन के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम आने सभी विद्यालयों में जल्द ही शुरू करेगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

Next Story