दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन के लिए 26 स्वच्छता सैनिक को किया सम्मानित

Admin Delhi 1
28 Jun 2022 11:14 AM IST
दिल्ली नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन के लिए 26 स्वच्छता सैनिक को किया सम्मानित
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के मध्य निगम जोन द्वारा प्रत्येक 26 वार्डों से एक-एक स्वच्छता स्वच्छता सैनिकों को मई माह के मूल्यांकन के आधार पर उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। मध्य क्षेत्र के उपायुक्त दानिश अशरफ ने क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन 26 स्वच्छता सैनिकों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया और उनकी हौंसला अफजाई की।

उपायुक्त अशरफ ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ करना निगम का प्राथमिक दायित्व है और इस कत्र्तव्य की प्रतिपूर्ति में निगम के स्वच्छता सैनिक महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। दिल्ली नगर निगम से स्वच्छता सैनिक निगम की नींव हैं और उनके कार्य निश्चित रूप से सराहनीय हैं। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली नगर निगम स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी स्वच्छता सैनिकों से निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वज़्हन करने की अपील की।

Next Story