दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम: निगम वार्डो के 272 निगम वार्ड में अब शुरू होगा विकास कार्य

Admin Delhi 1
9 Jun 2022 12:00 PM IST
दिल्ली नगर निगम: निगम वार्डो के 272 निगम वार्ड में अब शुरू होगा विकास कार्य
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने अब सभी वर्तमान 272 निगम वार्ड में विकास कार्य करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। निगम वार्डो में विकास के लिए फिलहाल 25-25 लाख रुपए खर्च होंगे। यह विकास कार्य नोडल अधिकारी (अतिरिक्त आयुक्त) के देखरेख में होगा। निगम द्वारा वार्डो के विकास में सड़क, नाले व नालियां, पार्क का निर्माण व मरम्मत किया जाएगा। इसके अलावउा सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जरूरत के हिसाब से उपकरण भी खरीदे जाएंगे। गौरतलब है कि पूर्व के उत्तरी, दक्षिणी निगम भंग होने के बाद चुनाव न होने की वजह से वार्ड पार्षदों का कार्यकाल भी खत्म हो चुका है। अब एकीकृत दिल्ली नगर निगम में वार्डों का विकास कार्य पार्षद के बजाए अधिकारियों के हाथों में है।

अधिकारियों को क्षेत्र में खासकर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना है।

Next Story