- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मदर टेरेसा की सेवा...
दिल्ली-एनसीआर
मदर टेरेसा की सेवा ज्योति आज भी प्रज्वलित, 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' दुनियाभर में कर रही मानवीय सेवा
jantaserishta.com
6 Oct 2025 9:23 PM IST

x
Delhi दिल्ली: जब दुनिया अनेक संकटों से जूझ रही है, कहीं युद्ध की आग धधक रही है तो कहीं आर्थिक मंदी ने आम जनजीवन को झकझोर दिया है। बहुत से देशों में गंभीर बीमारियों से लोग ग्रसित हैं और इन सबके बीच सबसे ज्यादा उपेक्षित रह जाते हैं वे लोग, जिनका कोई नहीं होता, यानी गरीब, असहाय, बीमार और बेघर लोग। ऐसे समय में भी कुछ संस्थाएं हैं जो निस्वार्थ सेवा को ही अपना धर्म मानती हैं। 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी', जिसे मदर टेरेसा ने शुरू किया था, ऐसी ही एक संस्था है जो भूखों को भोजन और बेघरों को सहारा देती है। यह संगठन सिर्फ राहत नहीं देता, बल्कि उन लोगों को जीने की नई आशा भी देती है, जो जीवन की दौड़ में पीछे छूट चुके हैं। मदर टेरेसा को गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता से की थी।
मदर टेरेसा केंद्र की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, साल 1946 में मदर टेरेसा को आत्मिक प्रेरणा प्राप्त हुई कि वे सबसे गरीब, सबसे उपेक्षित और सबसे असहाय लोगों के बीच ईसा मसीह की सेवा करें। यह प्रेरणा ही आगे चलकर 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की नींव बनी। मार्च 1949 में उन्हें पहली साथी मिलीं और फिर 7 अक्टूबर 1950 को कोलकाता के आर्चडायोसिस में इस नई धर्मसंघ की औपचारिक स्थापना हुई। उस समय 'छोटा सा समाज' सिर्फ 12 सदस्यों का था, लेकिन इस सेवा के बीज ने दुनिया भर में करुणा और मानवता का एक वटवृक्ष खड़ा कर दिया। 1960 के दशक की शुरुआत में मदर टेरेसा ने भारत के अन्य हिस्सों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया और 1965 में 'डिक्री ऑफ प्रेज' मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ। जल्द ही वेनेजुएला, रोम, तंजानिया और फिर लगभग हर महाद्वीप पर मिशनरीज ऑफ चैरिटी की शाखाएं खुलने लगीं।
1980 और 1990 के दशक में यह सेवा सोवियत संघ, अल्बानिया और क्यूबा जैसे साम्यवादी देशों में भी पहुंची, जहां पहले धर्म और सेवा पर पाबंदियां थीं। आज भी मदर टेरेसा की सेवा की यह ज्योति बुझी नहीं है, बल्कि और प्रज्वलित हो रही है, उन लाखों चेहरों की मुस्कान में, जिन्हें कभी किसी ने देखा तक नहीं था। यह रोमन कैथोलिक स्वयंसेवी धार्मिक संगठन आज दुनिया के 100 से अधिक देशों में विभिन्न मानवीय कार्यों में योगदान दे रहा है। इसकी 4500 से भी अधिक ईसाई मिशनरियों की मंडली है। इस संगठन में शामिल होना एक गहन और अनुशासित प्रक्रिया है। कोई भी व्यक्ति तभी पूर्ण सदस्य बन सकता है, जब वह 9 वर्षों तक सेवा, प्रशिक्षण और परीक्षण की कठिन यात्रा पूरी करे और ईसाई धार्मिक मूल्यों की कसौटी पर खरा उतरे। इस दौरान उसे संगठन के मूलभूत कार्यों में भाग लेते हुए अपने जीवन को पूरी तरह समर्पित करना होता है।
Tagsमदर टेरेसामिशनरीज ऑफ चैरिटीगरीबअसहायबेघरमानव सेवाकलकत्ताअंतरराष्ट्रीय शाखाएंधर्मसंघरोमन कैथोलिक संगठन7 अक्टूबर 1950सहायताप्रशिक्षणअनुशासनईसाई मिशनरीसेवा कार्यमानवताकरुणावैश्विक योगदानराहत अभियानजीवन आशाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





