दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नोएडा में मां और बेटे ने किया लड़की का अपहरण, पुलिस ने शुरू की जांच

Admin Delhi 1
16 Sept 2022 8:11 PM IST
एनसीआर नोएडा में मां और बेटे ने किया लड़की का अपहरण, पुलिस ने शुरू की जांच
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा में मां और बेटे ने मिलकर एक 14 साल की लड़की का अपहरण किया है। इस मामले में लड़की की मां ने नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली में एक महिला और उसके बेटे समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला: नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि बीते 12 सितंबर को उनकी बेटी को उनके पड़ोस में रहने वाला दीपक और दीपक की मां सुषमा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। सुषमा और दीपक का सहयोग मानसिंह और श्रीपाल ने किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 साल की बेटी का इन सभी 4 लोगों ने अपहरण किया है।

बच्ची की तलाश के 2 टीमों का गठन: पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और बच्ची की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि बहुत ही जल्द पूरे मामले का खुलासा होगा। जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा। उनको जेल भेजा जाएगा।

Next Story