दिल्ली-एनसीआर

नोएडा लिंक मेट्रो में 12 घंटे में 44 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर, बनाया नया रिकॉर्ड

Admin Delhi 1
18 Aug 2022 12:22 PM GMT
नोएडा लिंक मेट्रो में 12 घंटे में 44 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर, बनाया नया रिकॉर्ड
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा मेट्रो ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीते मंगलवार 16 अगस्त को नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा मेट्रो लाइन पर 44,556 लोगों ने सफर किया है। एक बार फिर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यात्री संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है।

ऐसे बढ़ा राइडरशिप का औसत: एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वाधवान ने बताया कि इस मेट्रो लाइन पर 8 अगस्त को राइडरशिप 40,295 रही थी। इससे पहले 19 सितंबर 2019 को अधिकतम 39,451 सवारियों ने इस लाइन पर सफर किया था। ऐसे में अब एक्वा लाइन में सवारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जल्द ही राइडरशिप 50 हजार पार होने की उम्मीद है। इस साल जुलाई में 32202, जून में 30366, मई में 29089, अप्रैल में 26162 और मार्च में 23,266 औसतन राइडरशिप रही थी।

25 जनवरी 2019 से शुरू हुई थी सेवा: उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशनों से बस, ऑटो, रिक्शे के रूप में लास्ट माइल कनेक्टिवटी उपलब्ध कराने के लिए एनएमआरसी लगातार काम कर रहा है। इसके लिए ईओआई जारी हो चुकी है, जिसमें कंपनियां 18 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा सेक्टर 51-52 मेट्रो स्टेशन के बीच एफओबी बनाने के लिए भी जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। ये दोनों सुविधाएं शुरू होने से सवारियों में और अधिक इजाफा होगा। इस रूट पर 25 जनवरी 2019 को सेवा शुरू हुई थी।

Next Story