दिल्ली-एनसीआर

देश के कई हिस्से अभी भी मॉनसूनी बारिश जारी: दिल्ली में सुबह से हलकी बारिश, 5 अन्य राज्यों में येलो अलर्ट

Admin Delhi 1
9 Oct 2022 7:31 AM GMT
देश के कई हिस्से अभी भी मॉनसूनी बारिश जारी: दिल्ली में सुबह से हलकी बारिश, 5 अन्य राज्यों में येलो अलर्ट
x

दिल्ली: दिवाली नजदीक है लेकिन, देश के कई हिस्से अभी भी मॉनसूनी बारिश जारी है। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई। आज भी दिल्ली के कई हिस्से जलमग्न हो सकते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और उत्तर भारत समेत देश के पांच राज्यों में भारी बारिश के साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले दो से तीन दिन वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। एमआईडी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, "कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों के नाम हैं- उत्तराखंड, पश्चिम यूपी, पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान और आज पश्चिम एमपी और गुजरात। यहां आठ और नौ अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।"

दिल्ली में आगे भी बारिश: आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, "दिल्ली के सभी 12 जगहों पर शनिवार को बारिश हुई। मध्यम बारिश कल तक जारी रहेगी। कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। कल बारिश कम होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 अक्टूबर से हालांकि बारिश की संभावना कम है

दिल्लीवासियों के लिए एडवाइजरी: इससे पहले शनिवार को दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की। अपने एक ट्वीट में कहा, "पिछले 12 घंटों से लगातार बारिश के कारण, कुछ सड़कें जलजमाव और गड्ढों से प्रभावित हुई हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और अपनी सुविधा के लिए इन हिस्सों से बचें।"

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में येलो अलर्ट: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन से चार दिनों के लिए मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी मुंबई ने कहा, "ज्यादातर पूरे महाराष्ट्र के लिए, गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के लिए गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।"

दक्षिण राज्यों में यह रहेगी स्थिति: शनिवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, "गुजरात के कई इलाकों में बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आज भी मेघ बरसेंगे। तमिलनाडु के कई हिस्सों में 11 अक्टूबर तक बारिश की संभावना। जबकि केरल और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में सोमवार 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है।"

Next Story